सपा कलह के बाद बोले अमर सिंह, अखिलेश मेरे नेताजी के बेटे हैं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचे कलह के बाद अब तक चुप बैठे सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। अमर सिंह ने विवाद पर बिना कुछ बोले बस इतना कहा कि अखिलेश उनके सर्वोच्च नेता के बेटे हैं।

अमर सिंह ने अखिलेश को प्यार और बधाईयां भी दी। जहां उन्होंने अखिलेश को बधाईयां और अपना आशीष दिया वहां इस पूरे विवाद पर बिल्कुल चुप रहे। कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर वो बिना कुछ बोले ही अपनी गाड़ी में निकल गए।
आपको बता दें कि इस पूरे विवाद की जड़ अमर सिंह को माना जा रहा है। अखिलेश जहां अमर सिंह से नाराज चल रहे हैं और उनके करीबी नेताओं को मंत्रिमंडल से निकाल रहे हैं तो वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव उन्हें अपना भाई और करीबी बता रहे हैं।
अखिलेश यादव को समर्थक गुट जहां अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी के साथ-साथ पोस्टर और पुतले जला रहा है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को अपना भाई बताया है। मुलायम ने साफ किया है कि उन्हें जेल जाने से अमर सिंह ने ही बचाया।












Click it and Unblock the Notifications