अखिलेश ने कसे सीएम योगी पर तंज, वो देवी-देवताओं की जात बताते रहे तो फायदे में रहेंगे हम
लखनऊ। 5 राज्यों के विधानसभा में हार के नतीजे भाजपा और उनके फायर ब्रांड नेता पीएम मोदी के लिए बहुत अलग थे। नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर शब्दबाण तेजी से चलाने शुरू कर दिए हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 'अब की बार खो दी सरकार' के ट्वीट के बाद उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने का फायदा भाजपा को मिल रहा है। अगर वो ऐसे ही देवी देवताओं की जात बताते रहे तो उसका फायदा जरूर हमको मिलता रहेगा।

बीजेपी के खिलाफ हर तरह का समर्थन: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर के भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज ही सपा ने फैसला किया है कि बीजेपी के खिलाफ जो भी सरकार बनेगी हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा नफरत फैलाने वाली राजनीति करती है जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ती रही है।

'तकलीफ में किसान, करें कर्ज माफ'
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा जनादेश का स्वागत करती है। हालांकि इन चुनावों में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। पार्टी वहीं से चुनाव लड़ी जहां थोड़ा संगठन था, मध्यप्रदेश की एक सीट छतरपुर पर जीत मिली है। बहुत कम फैसले से कुछ लोग चुनाव हार गए। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला यही हो किसान तकलीफ में है, परेशान है। उनका कर्ज माफ हो इसलिए क्रांग्रेस को इसे यकीन में बदलना होगा।

ईवीएम पर बोले अखिलेश यादव
ईवीएम पर अखिलेश यादव ने कहा कि ईवीएम का प्रयोग जिन भी देशों में हुआ है इस पर सवाल उठे हैं। अमेरिका में भी ईवीएम पर जांचें चल रही हैं। सबसे अच्छा चुनाव वही है, ठप्पा मारने वाला। गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि अभी कोई गठबंधन की बात नहीं होगी। कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों अलग-अलग लड़ीं और कम समय में ही इतना अच्छा प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस: 5 बेटियों की दुखभरी दास्तान सुनकर SI ने दिखाई दरियादिली
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications