अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, ‘विकास' पूछ रहा है,BJP अपने सांसदों को टिकट क्यों नहीं दे रही?

Lucknow News, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभा पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा के अपने मौजूदा सासंदो का टिकट काट सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी तक नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर कटाक्ष किया है।

अखिलेश ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'विकास' पूछ रहा है...सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फ़ेल हो चुके हैं। ये फ़ार्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए।'

भाजपा काट सकती है मौजूदा सासंदो के टिकट

भाजपा काट सकती है मौजूदा सासंदो के टिकट

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरली मनोहर जोशी का टिकट कानपुर से काट सकती है। इनकी जगह पार्टी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को टिकट दे सकती है। कहा जा रहा है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को एटा से टिकट दिया जा सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं।

स्मृति ईरानी लड़ेगी अमेठी से चुनाव

स्मृति ईरानी लड़ेगी अमेठी से चुनाव

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने 24 प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। लिस्ट के तहत बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से मैदान में उतर सकते है। वहीं, स्मृति ईरानी इस बार भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतरेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+