BJP अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी, गोरखपुर अस्पताल का वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कहा

BJP अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी, गोरखपुर अस्पताल का वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, मई 11: गोरखपुर जिला अस्पताल का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी भाजपा सरकार अपनी अकर्मण्यता व नाकामी के कारण जनता का सहारा बनने की जगह बोझ बन गयी है।' तो वहीं, कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, 'दिखावटी कदमों से न कोरोना पर नियंत्रण होगा और न ही आमजनों को राहत मिलेगी।'

Akhilesh Yadav and Priyanka Gandhi criticizes Yogi government tweeted Gorakhpur hospitals video

BJP अपनी सफलता का झूठा ढिंढरों पीटने में लगी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार (11 मई) को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ अखिलेश यादव ने लिखा, 'गोरखपुर के अस्पतालों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। स्ट्रेचर के अभाव में एक भाई अपने कोरोना पीड़ित भाई को कंधों पर ले जाने पर मजबूर है। अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी भाजपा सरकार अपनी अकर्मण्यता व नाकामी के कारण जनता का सहारा बनने की जगह बोझ बन गयी है।'

बीजेपी अभी कोरोना की भयावहता को नहीं कर रही स्वीकार: अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना ने जिस तरह उप्र के गांवों को प्रभावित किया है वो अति चिंतनीय है। गांवों और क़स्बों में दवाई, ऑक्सीजन व उपचार के अभाव से लोगों का जीवन संकट में है और भाजपा सरकार अभी भी स्थिति की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही है। भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता।'

दिखावटी कदमों से कोरोना नियंत्रण नहीं होगा: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने गोरखपुर अस्पातल का वीडियो फेसबुक पर शेयर करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, ' यूपी में मुख्यमंत्री समीक्षा के नाम पर क्या कर रहे हैं कुछ पता नहीं? कल वो गोरखपुर में थे। गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज से आया ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा। मरीज के लिए स्ट्रेचर तक नहीं है। इलाज नहीं मिला। दिखावटी कदमों से न कोरोना पर नियंत्रण होगा और न ही आमजनों को राहत मिलेगी। सिस्टम की कमियों को स्वीकारते हुए उनको सुधारना ही एकमात्र विकल्प है। यूपी के आमजन अभी भी राह देख रहे हैं कि झूठे प्रचार और मीडिया में दिए गए झूठे बयानों से इतर सरकार कुछ तो करेगी?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+