मंच पर भिड़े अखिलेश और शिवपाल, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव

मंच पर ही भिड़े अखिलेश और शिवपाल, बाता हाथापाई तक पहुंची, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच बचाव, दोनों नेता ने मंच छोड़ा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर मचे कोहराम के बीच मुलायम सिंह यादव की कवायद बेकार हो गई है। सुलह के लिए बुलाई गई बैठक में शिवापल यादव व अखिलेश यादव में जमकर कहा सुनी हो गई।

akhilesh

Live-फेल हुई मुलायम की कवायद, भिड़ गए चाचा-भतीजा

हाथापाई तक पहुंची बात
चाचा भतीजे में बात इस हद तक बढ़ी कि दोनों की बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय से बाहर चले गए।

'बेटे की कसम खाता हूं, अखिलेश ने अलग पार्टी बनाने को कहा था'

अखिलेश के हाथ से छीना माइक

बात उस समय बिगड़ गई जब अखिलेश यादव के हाथ से माइक छीनकर शिवपाल ने कहा कि आपका मुख्यमंत्री झूठा है। जिसके बाद दोनों के बीच आपस में जोर-जोर से बहस होने लगी। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश क्यों झूठ बोलते हो, तो अखिलेश ने काफी तेज आवाज में कहा कि क्या अमर सिंह ने कुछ नहीं किया है।

रोते हुए अखिलेश ने जमकर निकाली भड़ास, बोले जो आप कहेंगे वो करुंगा

सपा सुप्रीमो के सामने हुआ वाकया
यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस पूरे वाकये के दौरान खुद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव वहां मौजूद थे, बावजूद इसके जिस तरह चाचा भतीजे आपस में भिड़े उससे अब साफ हो गया है कि दोनों के रास्ते अब जुदा हैं।

मुलायम ने जमकर अखिलेश को लगाई लताड़, अंसारी-शिवपाल का किया बचाव

पहले मिले थे अखिलेश से गले
हालात इतने बदतर होने से पहले मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव से कहा कि शिवपाल तुम्हारे चाचा हैं उनसे गले मिलो। हालांकि शिवपाल से गले मिलने के बाद अखिलेश ने उनके पैर भी छुए लेकिन ये मिलन सिर्फ गले का था दिल का नहीं जोकि खुलकर सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+