मैगी के बाद नेस्ले की पास्ता के सैंपल्स फेल, 12 गुना अधिक लेड पाया गया
लखनऊ। नेस्ले कंपनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैगी के सैंपल्स फेल होने के बाद अब पास्ता के सैंपल्स फेल हो गये हैं। पास्ता के कई सैंपल्स में तय मात्रा से अधिक लेड पाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मऊ में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि 10 जून को पास्ता के सैंपल्स फेल हो गये हैं। इन सैंपल्स को लखनऊ की लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया था जिसमें तय मात्रा से अधिक लेड पाया गया है।
पास्ता कै सैंपल्स में लेड की मात्रा 6 पीपीएम पाया गया जबकि इसकी निर्धारित मात्रा 2.5 होनी चाहिए। वहीं सैंपल्स फेल होने पर नेस्ले कंपनी का कहना है कि हमारे उत्पाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
नेस्ले कंपनी का कहना है कि पास्ता के सैंपल्स फेल होने की सूचना मिली है और हम जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
सैपल्स फेल होने के बाद नेस्ले के पास्ता को असुरक्षित खाद्य उत्पाद की श्रेणी में रख दिया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ को मुकदमे की सिफारिश के लिए अपनी रिपोर्ट भेज दी है।












Click it and Unblock the Notifications