यूपी में हैवानियत: दहेज की मांग को लेकर बहू को तेजाब से नहलाया, बुरी तरह झुलसी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज के नबीउल्ला रोड पर सुबह करीब 11 बजे की है। गुलफ्शा का कहना है कि पति बादशाह काम पर गए थे। इस बीच दहेज को लेकर सास खैरुलनिशा, ननद अंजुम, नंदोई मेराज और देवर जमीर ने मारपीट के बाद उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना की जानकारी लेकर गुलफ्शा की मां व परिवार के अन्य सदस्य रविवार शाम महिला थाना पहुंचे। वे गुलफ्शा के ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना में तेजाब से जलाने का आरोप लगाया।
लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद देर रात गुलफ्शा की मां बानो व अन्य लोग एसएसपी आवास पहुंचे और पुलिस की शिकायत की। गुलफ्शा के मायकेवालों ने भी एसएसपी आवास में जाकर शिकायत की है। गुलफ्शा के पति बादशाह ने दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ना की बात को गलत बताया है। उसने कहा कि घर छोटा है और बहन व बहनोई भी वहां रहते हैं। अक्सर मां उससे अपने परिवार को लेकर अलग रहने की बात कहती थी। इसी बात को लेकर उसका गुलफ्शा से झगड़ा होता था। उसने कहा कि रविवार सुबह भी इसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। उसने तेजाब से जलाने की बात को गलत बताया है। बादशाह ने कहा कि अस्पताल में वह और उसके परिवार के सदस्य मौजूद हैं। ऐसी बात होती तो वह लोग भाग चुके होते।












Click it and Unblock the Notifications