5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बच्चों के आधार कार्ड को भी अनिवार्य बना दिया गया है। पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार नामांकन की आखिरी तारीख 15 मार्च निर्धारित की गयी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले सभी पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन को सभी जिलों में 15 मार्च तक कराने की आखिरी तारीख घोषित की गयी है।

प्रदेशभर में बच्चों के आधार के नामांकन को सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अनिवार्य बना दिया है। यही नहीं आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले सभी बच्चों के आधार नामांकन को अनिवार्य बना दिया गया है जिससे यहां होने वाले फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा। गौरतलब है कि इससे पहले आधार नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है।
इन जगहों पर किया गया है अनिवार्य
लखीमपुर खीरी, बस्ती, झांसी, अलीगढ़, ललितपुर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, बहराइच,आजमगढ़, फैजाबाद, कौशांबी, मिर्जापुर, जालौन, बरेली, शामली, इलाहाबाद, गोंडा, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, रामपुर, सिद्धार्थनगर, कन्नौज, गाजीपुर, औरैया, मथुरा, संत रविदास नगर, संभल, चंदौली, बदायूं, जौनपुर, बलरामपुर, बागपत, श्रावस्ती, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, एटा, हरदोई, बलिया मऊ व फतेहपुर












Click it and Unblock the Notifications