यूपी में जंगलराज, 7 साल के बच्चे को घेरकर गोली मारी, मौके पर मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधियों और जंगल राज का एक और उदाहरण सामने आया है। यूपी के शाहजहांपुर में के एक गांव में लोगों ने सात साल के मासूम को घेरकर गोली मार दी। रंजिश के चलते मासूम को गोली मारे जाने के बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गयी।

शाहजहांपुर के कलान थाना के निकुर्रा गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में स्कूल जा रहे एक सात साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह रामवीर सिंह का सात साल का बेटा अनमोल अपने सहपाठी मंजेश व दीपक के साथ स्कूल जा रहा था कि स्कूल से आधा किलोमीटर पहले जल्लापुर गांव के पास एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को घेर कर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फायरिंग करते हुए भाग गया। हालांकि पुलिस मामले की खोजबीन की बात कर रही है लेकिन ग्रामीणवासियों में जबरदस्त गुस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+