69 हजार शिक्षक भर्ती: याचिकाओं के निस्तारण तक रहेगी यथास्थिति, रोज होगी सुनवाई
Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में बुधवार को 3 घंटे तक बहस की गई। इस दौरान सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने याचिकाओं के निस्तारण तक यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिए है। वहीं, न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में जल्द फैसला लेना चाहती है, लिहाजा मामले की निस्तारण तक प्रतिदिन सुनवाई चलेगी।

बुधवार को मामले की सवा दस बजे सुनवाई शुरू होने पर सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने पक्ष रखना शुरू किया। उन्होंने लगातार तीन घंटे तक बहस की और कोर्ट में अपना पक्ष रखा और क्वालिफाइंग मॉर्क्स तय करने के फैसले को सही ठहराने की कोशिश की। इस पर कोर्ट ने याचिकाओं के निस्तारण तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।
मालूम हो कि 69 हजार पदों पर भर्ती के लिए 6 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा हुई थी। जिसको लेकर कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में 60 व 65 प्रतिशत क्वालिफाइंग मार्क्स तय किये जाने को चुनौती दी थी। 8 जनवरी को परीक्षा की आंसर की जारी की गईं थी जिसके बाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 17 जनवरी को भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 21 जनवरी को यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तिथि तय की गयी। हालांकि 22 जनवरी को शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित होना था।












Click it and Unblock the Notifications