UP: पड़ोसी के 45 कुत्तों ने उड़ा रखी है नींद, परेशान शख्स ने अपने घर पर लगा दिया 'मकान बिकाऊ है' का बोर्ड!

UP Lucknow News: लखनऊ के जानकीपुरम एक्सटेंशन-6 में एक शख्स ने 45 कुत्ते पाले हुए हैं। कुत्तों से नाराज होकर एक पड़ोसी ने अपने घर की छत पर घर बेचने का बोर्ड लगा दिया है। अब बोर्ड लगने के बाद यह मामला चर्चा में है।

UP News: लखनऊ के जानकीपुरम से एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जानकीपुरम विस्तार-6 में रहने वाले एक परिवार ने अपने मकान के ऊपर मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया है। उनका कहना है कि पड़ोस में एक व्यक्ति ने 45 कुत्ते पाल रखे हैं और वे उन कुत्तों से काफी परेशान हैं।

परिवार का कहना है कि कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बल्कि उनके परिवार वालों को ही परेशान किया जाता है। आए दिन उन्हें थाने बुलाया जाता है, ऐसे में वे इस घर में नहीं रहना चाहते।

45-neighbors-dogs-gave-sleepless-nights-in-ups-lucknow-troubled-man-put-up-house-is-for-sale

दंपति का कहना है कि दिनभर कुत्ते भोंकते रहते हैं और रात में भी सोने नहीं देते हैं। कुत्तों से अजिज जाकर और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुनवाई ना होने के कारण उनके द्वारा यह बोर्ड लगाया गया है और अब वे अपना मकान बेचकर किसी दूसरे स्थान पर जाना चाहते हैं।

पूरे दिन कॉलोनी में घूमते हैं कुत्ते: मकान के ऊपर हिस्से में लगाया के बोर्ड पर लिखा गया है कि " कुत्तों के आतंक और झूठे आरोप के कारण ये मकान बिकाऊ है।" दीक्षा त्रिवेदी ने संपर्क करें।" इस बारे में कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने 45 कुत्ते पाल रखे हैं।

यह कुत्ते पूरे दिन कॉलोनी में घूमते रहते हैं और आने जाने वाले लोगों को देखकर भोंकते और दौड़ाते हैं। कई बार तो कुत्ते दौड़ने के साथ ही लोगों को काट भी लेते हैं। कॉलोनी के लोगों द्वारा मीडिया को यह भी बताया गया कि कुत्तों से निजात पाने के लिए लोगों ने नगर निगम में शिकायत की थी।

नगर निगम में शिकायत करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कुत्ता पालने वाले के खिलाफ नोटिस जारी की गई। नोटिस जारी करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अभी भी इसका निस्तारण नहीं हो सका है।

पड़ोसियों का कहना है कि मकान में करीब 34 कुत्ते देसी नस्ल के हैं जबकि 10 से अधिक कुत्ते विदेशी नस्ल के हैं। पड़ोसियों द्वारा कहा गया कि यही कारण है कि खूंखार कुत्तों को देखने और उनकी भौंकने की आवाज से परेशान होकर दंपति द्वारा अपने मकान के ऊपर यह बोर्ड लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+