Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 लाख लड़कियों को दी जाएगी सेल्‍फ डिफेंस ट्रेनिंग

Lucknow girls
लखनऊ। अखिलेश सरकार व प्रदेश की पुलिस बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भले ही लाख कवायद कर रही हो, लेकिन वह हर बार विफल साबित हुर्इ है। यही कारण है कि छेड़छाड़ व बलात्कार जैसी घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। लेकिन अब बेटियों ने भी इस चुनौती से निपटने का रास्ता स्वयं निकाल लिया है। जी हां! अब स्कूलों के बाहर व चौराहों पर घूमने वाले शोहदों के लिए छेड़छाड की घटनाओं को अन्जाम देना आसान नहीं होगा। अगर वे ऐसा करते भी हैं तो उन्हें इसका खामियाजा हाथ पैर तुड़वाकर चुकाना पड़ सकता है। क्योंकि बेटियां अब कमजोर नहीं रहीं उन्होंने खुद को मजबूत बनाने की ठान ली है। ताकि वे हर मुश्किलों का सामाना आसानी से कर सकें।

हिंसा व बलात्कार से तंग आ चुकी बेटियां अब स्वयं आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे ताइकवान्डो जैसी विधाओं से लैस हो रही हैं ताकि वे छेड़छाड व बलात्कार जैसी घटनाओं से खुद को बचा सकें। लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में कर्इ कालेजों की लड़कियों ने हिस्सा लेकर कराटे सीखे साथ ही आत्मरक्षा के लिए गुरों को बारीकियों से समझा।

लड़कियों को यह हुनर देने की कोशिश शुरू की है अनुपमा फाउण्डेशन व सम्बल विकास संस्थान ने। फाउण्डेशन की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने उन्होंने बताया कि लखनऊ में ऐसी 14 कार्यशालाएं चलार्इ जायेंगी और 30,000 से भी ज्यादा लड़कियों को जूड़ो कराटे व ताइक्‍वांडो सिखाया जायेगा। महाराजा हरिशचन्द्र स्कूल चौक में चल रही इस कार्यशाला में पहले दिन से ही सैकड़ों लड़कियां शामिल हुर्इं। इसकी सफलता के बाद कारवां आगे बढ़ता जायेगा। संस्‍था का लक्ष्‍य 3 लाख लड़कियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना है।

लड़कियों को ट्रेनिंग दे रहीं फरहीन अलीन बताती हैं, जब तीसरी कक्षा में थीं तब उनके सामने हुर्इ एक घटना ने मानों उन्हें झकझोर दिया था। वह अपनी बहन के साथ अमीनाबाद गर्इं थी। चारों तरफ जाम की सिथति थी निकलना मुशिकल था इसी बीच तीन लफंगे टाइप के लड़के बाइक से एक लड़की का पीछा कर रहे थे उसे कमेन्ट पास कर रहे थे। वह लड़की बहुत परेशान दिख रही थी। पर वह मजबूर थी उनसे निपट नहीं सकती थी। लड़की को खामोश देख लड़के अश्‍लीलता पर उतर आये फरहीन को यह नागवार गुज़रा और वह अपनी बहन के साथ उन लफंगों से भिड़ने लगी। उसे लड़ते देख आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये और फिर उन लड़कों की जमकर पिटार्इ हुर्इ। बस उस दिन से फरहीन ने ठान लिया कि वह खुद ताइक्‍वांडो सीखेंगी और फिर हर मज़बूर लड़की को मज़बूत करेंगी और उन्हें हर सिथतियों से लड़ना सिखायेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+