COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 30 लोगों की मौत, 591 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 30 और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 465 हो गई। वहीं, संक्रमण के 591 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले 15 हजार का आंकड़ा पार कर गए। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए हैं। 5477 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 9239 लोगों को ठीक हो जाने पर अस्पताल से छट्टी मिल चुकी है।

30 people died from coronavirus in one day in uttar pradesh

उन्होंने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर अभी भी 61 प्रतिशत के आसपास है। संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटे में 30 और मौतें हो गईं और इस प्रकार जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 465 हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में 16,159 नमूनों की जांच की गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच का आंकड़ा हमने पार किया था लेकिन मंगलवार को प्रदेश में छह हजार का आंकड़ा पार हुआ।

आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल हो रहा है और इसके माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आए, ऐसे 84,948 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन कर हाल चाल लिया गया और उन्हें सावधान किया गया। इनमें से 167 ने बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कुल 109 ने बताया कि वे पूर्णतया ठीक हो गए हैं, जबकि 3119 ने बताया कि वे क्वारंटाइन में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव घर घर घूमकर 17,05,783 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का हालचाल लिया। इनमें से 1485 लोगों में संक्रमण के कोई ना कोई लक्षण पाए गए। उनके नमूने लेकर जांच करायी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+