279 कैदी भी दे रहे हैं यूपी बोर्ड की परीक्षा, बनाये गये हैं विशेष केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दसवीं और बारहवी की बोर्ड परीक्षा शुरु हो गयी है। लाखों छात्र इस बार इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन इनसे इतर बहुत से ऐसे भी हैं जो जेल के अंदर से इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

जमकर हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल, विवाद में एक की मौत

279 prisoners are also appearing in the Uttar Pradesh board exam

प्रदेश की कई जेलों में बंद 279 कैदी जेल के भीतर से इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिनमें से 153 इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे जबकि 126 छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट जेल के सुप्रीटेंडेंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन कैदियों के लिए सरकार ने अलग-अलग शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये हैं। जेल के कैदियों को परीक्षा देने के लिए डासना, फिरोजाबाद, बरेली, बांदा, गोरखपुर, फतेहगढ़, वाराणसी और लखनऊ में केंद्र बनाये गये हैं जहां ये कैदी बोर्ड परीक्षा देंगे।

नौ कैदियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए डासना जेल भेजा गया है जहां वो गाजियाबाद में बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इन नौ कैदियों में से चार दसवीं जबकि पांच बारहवी की परीक्षा में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+