मायावती की लखनऊ रैली में भगदड़, 3 लोगों की मौत, 22 बुरी तरह जख्मी
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित मायावती की रैली में भगदड़ होने से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई और लगभग 22 लोग घायल हो गए हैं।

आपको बता दें कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती आज कांशीराम की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में एक बड़ी रैली कर रही थी।

शुरुआती जांच में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक रैली में आने वालों की तादाद काफी बढ़ गई थी और इससे भीड़ बढ़ गई। इसी वजह से रैली में भगदड़ मच गई। घायलों का इलाज रैली के कैंप अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक भीड़ को अंंदर ही रोकने के लिए कुछ लोगों ने गेट पर बिजली का तार टूटे होने की अफवाह फैला दी, जिससे भीड़ काफी हद तक गेट के अंंदर ही रुक गई।












Click it and Unblock the Notifications