UP News: प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम
UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ललितपुर जनपद में प्रेमिका से शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्राइवेट पार्ट काटने के बाद प्रेमिका वहां से फरार हो गई।
घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन हैरान रह गए और घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह पूरी घटना ललितपुर जनपद के नाराहट थाना क्षेत्र के अर्जुन खिरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला एक युवक सौजना की रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। युवक कोई दिन पहले राजस्थान में नौकरी करने के लिए गया था वहीं पर उसकी मुलाकात हुई थी।
दोनों राजस्थान में एक साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि राजस्थान में रहने के दौरान प्रेमी द्वारा शादी करने का वादा किया गया था लेकिन बाद में वापस लौट के बाद वह मुकर गया। शादी करने के बात से मुकरने पर प्रेमिका को उसके ऊपर काफी गुस्सा आया।
ऐसे में उसने अपने चार साथियों को मिलकर प्रेमी को सबक सिखाने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि रविवार की भर में वह अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाई थी। प्रेमी के आने से पहले ही वह अपने चार साथियों को लेकर वहां पहुंच गई।
उसका प्रेमी जब वहां पहुंचा तो प्रेमिका के साथ ही उसके साथ मौजूद चार अन्य लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्राइवेट पार्ट काटने के बाद अपने सहयोगियों के साथ प्रेमिका वहां से फरार हो गई।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी धारदार हथियार से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर काट दिया गया है। युवक के पिता द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications