UP News: एक तरफ प्रेमी की अर्थी तो दूसरी तरफ मासूका की उठी डोली, प्रेमिका की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक

UP love Affair News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में प्रेमिका से जुदा होने के बाद प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। एक तरफ प्रेमिका की विदाई हो रही थी तो दूसरी तरफ प्रेमी की अर्थी भी उठी।

UP love Affair News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ललितपुर जनपद में एक युवती और एक युवक 2 वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसकी जानकारी प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को हुई तो प्रेमी की शादी कहीं और तय कर दी गई।

शादी तय किए जाने के बाद प्रेमी-प्रेमिका काफी परेशान रहने लगे। वहीं प्रेमिका की शादी की शादी हो जाने के बाद उसकी विदाई के दिन प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी की मौत के बाद एक तरफ प्रेमिका की विदा होकर अपने ससुराल के लिए गई वहीं दूसरी तरफ प्रेमी का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

lover-bier-on-one-side-and-masuka-doli-on-the-other-side-in-lalitpur-up

इस घटना से प्रेमी के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं गांव में लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। भले ही प्रेमी के परिजन पहले प्रेमी का विरोध कर रहे थे, लेकिन मौत हो जाने के बाद दबे स्वर में कह रहे हैं कि काश रोका नहीं गया होता तो आज बेटा जिंदा होता।

दरअसल, यह पूरा मामला ललितपुर जनपद के जखलौन थाना अंतर्गत एक गांव का है। एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती करीब 2 वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बात की जानकारी जब परिजनों को ही तो परिजन उन्हें मिलने से रोकने लगे।

परिजनों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दोनों चोरी-छिपे दूसरे से मुलाकात करते और परिजनों द्वारा जब दोनों को रोका टोका गया तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। दोनों के बीच के संबंध को देखते हुए लड़की के परिजनों द्वारा लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई।

वहीं प्रेमी के परिजन भी उसे अपने घर से डांट फटकार कर उसकी बहन के घर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भेज दिए। प्रेमिका की शादी के दिन बारात धूमधाम से आई उधर दूसरी तरफ अपनी बहन के घर पर प्रेमी ने जहर खा लिया।

बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह 10 बजे लड़की अपने ससुराल के लिए प्रस्थान की वहीं दूसरी तरफ जहर खाने के बाद प्रेमी को उसके बहन के घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। ऐसे में उसके जीजा उसे ललितपुर जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद युवक के परिजनों और उसकी बहन का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+