UP News: लखीमपुर में भीषण हादसा, बस और मैजिक में भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी में एक तेज रफ्तार की रोडवेज बस और मैजिक में टक्कर हो गई। टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मरने वालों के परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

up-news-horrific-accident-in-lakhimpur-five-people-no-more

बताया जा रहा है कि रोडवेज से अनुबंधित बस लखीमपुर से यात्रियों को लेकर बहराइच जा रही थी। वहीं एक मैजिक यात्रियों को लेकर लखीमपुर आ रही थी। दोनों वाहन बहराइच रोड पर चहमलपुर गांव के समय पहुंचे थे।

इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और मैजिक में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस और मैजिक गड्ढे में गिर गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उसके बाद ही सहारे से मैं घायल लोगों को एंबुलेंस से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद चार लोगों की मौत हो गई वहीं मैजिक का चालक केबिन में फंस गया।

उसके बाद केबिन काटकर किसी तरह चालक को बाहर निकला गया। बाहर निकालने के बाद उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी। अब तक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

इनकी हुई है मौत: बताया जा रहा है कि इस हादसे में अमन, मोनिष, रिजवान, बुधराम, के साथ ही एक अज्ञात युवक की मौत हुई है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सदर लखीमपुर खीरी के सीओ रेमश तिवारी द्वारा बताया गया कि इस हादसे में करने वाले लोगों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+