लखीमपुर खीरी न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

लखीमपुर भाजपा विधायक को होली पर गोली मारने का आरोपी पिंकी गिरफ्तार

Google Oneindia News

lakhimpur kheri News, लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा को गोली मारने के तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शुक्रावर को होली खेलने के दौरान तीन हमलावरों ने योगेश वर्मा की टांग में गोली मार दी थी। जिसके बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना के बाद पुलिस केस दर्ज करके इसकी जांच में जुट गई थी।

one accused arrested for shooting bjp mla Yogesh Verma

बहस के बाद दिया घटना को अंजाम
योगेश वर्मा लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक हैं। घटना दोपहर बाद हुई, जब पार्टी दफ्तर में होली का जश्न चल रहा था। कुछ लोगों के साथ विधायक योगेश वर्मा बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी किसी से बहस हुई। ये बहस बढ़ गई और उन पर गोली चला दी गई। जिसके बाद उन्हें तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

one accused arrested for shooting bjp mla Yogesh Verma

एक आरोपी पकड़ा
पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डीएम एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पंहुचे गए थे। घटना के बाद विधायक के गनर को डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया था। शुक्रारवार को पुलिस ने आरोपी पिंकी सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेम वर्मा और नसीम की तलाश जारी है।

ये भी पढें:-उत्तर प्रदेश: पार्टी दफ्तर में होली खेल रहे भाजपा विधायक को गोली मारीये भी पढें:-उत्तर प्रदेश: पार्टी दफ्तर में होली खेल रहे भाजपा विधायक को गोली मारी

Comments
English summary
one accused arrested for shooting bjp mla Yogesh Verma
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X