लखीमपुर भाजपा विधायक को होली पर गोली मारने का आरोपी पिंकी गिरफ्तार
lakhimpur kheri News, लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा को गोली मारने के तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शुक्रावर को होली खेलने के दौरान तीन हमलावरों ने योगेश वर्मा की टांग में गोली मार दी थी। जिसके बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना के बाद पुलिस केस दर्ज करके इसकी जांच में जुट गई थी।

बहस के बाद दिया घटना को अंजाम
योगेश वर्मा लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक हैं। घटना दोपहर बाद हुई, जब पार्टी दफ्तर में होली का जश्न चल रहा था। कुछ लोगों के साथ विधायक योगेश वर्मा बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी किसी से बहस हुई। ये बहस बढ़ गई और उन पर गोली चला दी गई। जिसके बाद उन्हें तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

एक आरोपी पकड़ा
पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डीएम एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पंहुचे गए थे। घटना के बाद विधायक के गनर को डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया था। शुक्रारवार को पुलिस ने आरोपी पिंकी सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेम वर्मा और नसीम की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications