पूजा के लिए फूल तोड़ने गए किशोर की मदरसा संचालक ने की पिटाई, जेल भेजा गया आरोपी
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में पूजा के लिए फूल तोड़ने को लेकर एक मदरसा संचालक ने नाबालिग किशोर को लाठी डंडों से पीट दिया। किशोर की चीखें सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मदरसा संचालक से किशोर को छुड़ाया। किशोर के हाथ, पैरों और कमर पर नीले निशान पड़ गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आनन-फानन में पुलिस ने मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
मामला लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली के अतरिया गांव का है। जानकारी के मुताबिक, सुबह नाबालिग पूजा के लिए एक मदरसे में फूल तोड़ने चला गया। इस पर मदरसे का संचालक नसीम खान आगबबूला हो गया और उसने किशोर पर फूल चोरी का आरोप लगाते हुए जानवरों की तरह बुरी तरीके से डंडों और बेल्ट से पिटाई कर दी।
जेल भेजा गया आरोपी
पीड़ित ने बताया कि वह मदरसे में फूल तोड़ने गया था, हाफिस ने चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे पीटा, इतने में एक-दो लोग और आए और रस्सी से बांध उसे बुरी तरह पीटा। बता दें, पिटाई से किशोर के शरीर पर कई चोटें आई हैं। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आनन-फानन में पुलिस ने मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications