लखीमपुर खीरी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गोली मार पति ने किया सुसाइड

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिनदहाड़े छाउछ चौराहे पर हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

man shot himself after killed wife over illicit relationship

अवैध संबंधों के शक में हत्या

मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। मामले के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। साथ ही पुलिस मामले की अन्य वजहों की जांच में जुट गई है।

अक्सर होता था पति से विवाद

सदर कोतवाली इलाके में खोखा लगाकर अपना पेट भरने वाली महिला का अक्सर उसके पति से विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी प्रेम प्रसंग के शक में झगड़ा इस कदर बढ़ा की पति ने अपनी पत्नी को पहले गोली मारी, बाद में खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+