रोटी गोल नहीं बनाई तो भाई ने बहन के ​सिर में मारी गोली, 2 दिन पहले ही आई थी मायके

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में एक भाई ने अपनी बहन को महज इसलिए गोली मार दी, कि उसने रोटी गोल नहीं बनाई थी। सिर में गोली लगने की वजह से बहन की मौके पर ही मौत हो गई और भाई मौके से फरार हो गया। हत्याकांड की जानकारी मिलते इलाके में सनसनी फैली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 दिन पहले मायके आई थी बहन

2 दिन पहले मायके आई थी बहन

मामला लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली के बरखेड़ा गांव का है, जहां पर सुमन 2 दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई थी। सुमन के पिता की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी थी, सुमन का भी कोई सगा भाई नहीं था। सुमन अपने चचेरे भाई सोनू को अपने सगे भाई से बढ़कर मानती थी। एक साल पहले सुमन की शादी तिलहर से हुई थी।

बहन के सिर में मारी गोली

बहन के सिर में मारी गोली

रात में सोनू शराब के नशे में अपनी बहन सुमन से रोटी गोल न बनाने की वजह से झगड़ा कर बैठा। सोनू का नशा इतना सिर चढ़कर बोला कि पिता की लाइसेंसी बंदूक से सुमन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

हत्याकांड से गांव में फैली सनसनी

हत्याकांड से गांव में फैली सनसनी

इस हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमन की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि सोनू अपनी सुमन बहन को गोली मार देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+