लखीमपुर खीरी बवाल: 7 की मौत, हालात बेकाबू, सीएम ने एडीजी एलओ को भेजा मौके पर

लखीमपुर खीरी, 03 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले कुछ भाजपाइयों और किसानों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने तीन किसानों की मौत का दावा किया है। इसमें एक किसान को गोली मारे जाने की बात कही गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने पीटीआई को बताया है कि घटना में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं और एक गाड़ी के ड्राइवर की मौत हुई है।

lakhimpur kheri clashes break out between farmers and bjp workers

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे पर किसानों पर कार चढ़ाने का आरोप

आरोप है कि लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने अपनी कार प्रदर्शन कर रहे किसानों पर चढ़ा दी, जिससे दो किसानों की मौत हो गई। किसान डिप्टी सीएम केशव मौर्य को काले झंडे दिखाने के लिए जिले के तिकोनिया में खड़े थे। घटना से आक्रोशित किसानों ने मोनू मिश्रा की 2 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पुलिस के कई अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

कैसे हुई बवाल की शुरुआत?

दरअसल, लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की खबर पर रविवार को हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया, जहां डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था। इस बीच रविवार सुबह डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया। वह सुबह साढ़े 9 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर 12 बजे वह लखीमपुर पहुंचे। उधर, किसानों ने डिप्टी सीएम के स्वागत में लगी होर्डिंग को उखाड़ दिया। आरोप है कि इस बीच लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने अपनी कार किसानों पर चढ़ा दी।

सीएम योगी ने एडीजी को भेजा मौके पर

डीएम व एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द करके लखनऊ लौट रहे हैं। उन्होंने एडीजी एलओ प्रशांत कुमार को लखीमपुर खीरी भेजा है। फिलहाल, तिकुनिया में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी मौजूद हैं।

लखनऊ लौटे सीएम योगी

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में रहना था। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर रात्रि प्रवास के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री लखनऊ लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां एक हाई लेवल बैठक करेंगे।

अखिलेश ने कहा- यूपी दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+