लखनऊ PGI से बहराइच पहुंची पांच डॉक्टरों की टीम, किसान गुरुविंदर सिंह का फिर होगा पोस्टमार्टम
लखनऊ PGI से बहराइच पहुंची पांच डॉक्टरों की टीम, किसान गुरुविंदर सिंह का फिर होगा पोस्टमार्टम
लखनऊ, 06 अक्टूबर: 03 अक्टूबर, दिन रविवार को लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें चार किसान, तीन बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार भी शामिल हैं। तो वहीं, इस हिंसा में मारे गए सभी आठ लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। हालांकि, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सवाल उठने लगे है। हिंसा में मारे गए बहराइच के किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए मंगलवार को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

हालांकि, किसान गुरुविंदर सिंह के परिजनों से जिलाधिकारी व एसपी ने बात की, लेकिन वो अंतिम संस्कार के लिए नहीं मानें। जिसके बाद अधिकारियों ने शासन को इस बात से अवगत कराया। तो वहीं, अब लखनऊ से हेलीकॉप्टर से पीजीआई की पांच डॉक्टरों की एक टीम को दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया। देर रात दोबारा पोस्टमार्टम हुआ और बुधवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है। बता दें, किसान गरुविंदर का शव सोमवार देर शाम मेटरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव पहुंचा था।
शव गांव पहुंचने के बाद मंगलवार (05 अक्टूबर) को अंतिम संस्कार की तैयारी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं थे। उनका आरोप है कि किसान की मौत गोली लगने से हुई है। इसका जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है। अंतिम संस्कार न हो पाने की जानकारी पाकर मंगलवार देर शाम भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत भी मटेरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में पोस्टमार्टम कराने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन यूपी सरकार ने ठुकरा दिया। एम्स में कराने का भी विचार था, मगर वहां केंद्रीय मंत्री दबाव बना सकते थे।
इसलिए पीजीआई की पांच सदस्यीय टीम किसान के शव का पोस्टमार्टम बहराइच में ही करेगी। उन्होंने कहा कि किसान के रस्म पगड़ी पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। हालांकि, सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी किसान की मौत गोली लगने से नहीं। बल्कि शॉक, ब्रेन हेमरेज और अधिक रक्तस्राव के वजह से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हड्डी टूटने और चोटों का भी जिक्र किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications