कुशीनगर: धारदार हथियार से महिला की हत्या

कुशीनगर के रामकोला के मेहंदीगंज की रहने वाली एक महिला की बुधवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के घर घुसकर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।पुलिस तीन

कुशीनगर,28सितंबर: कुशीनगर के रामकोला के मेहंदीगंज की रहने वाली एक महिला की बुधवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के घर घुसकर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

murder

जानकारी के मुताबिक, गांव के राजेश प्रसाद की पत्नी 32 वर्षीय पूजा अपने दो बच्चों व छोटी बहन अंजू के साथ रहती थी। मंगलवार की दोपहर बाद लगभग चार बजे बहन के दोनों बच्चों को लेकर अंजू अपने घर कुसम्हा चली गई। घर पर पूजा अकेली थी। बुधवार सुबह लगभग छह बजे पट्टीदारी की एक बच्ची पूजा के हैंडपंप पर पानी लेने गई तो आसपास खून देख हैरान रह गई। आवाज देते हुए वह अंदर गई तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। जोर से धक्का देकर जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर बिस्तर पर पूजा को खून से लथपथ पड़ा देख डर गई।

बच्ची चिल्लाते हुए वहां से भागी और गांव के लोगों को इसके बारे में बताया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई।एसएचओ नीरज राय ने बताया कि कमरे में लोहे का नुकीला एक राड मिला। घटना की जानकारी उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी। महिला के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले। तत्काल स्वाट व डाग स्क्वाड टीम भी बुला ली गई। टीम मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित की। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+