पांच घंटे तक दी तालिबानी सजा, पीपल के पेड़ से बांधकर लटका दिए दो नाबालिग बच्चे
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को गांव वालों ने तालिबानी सजा दी। सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरी के इल्जाम में लगभग 5 घंटे तक गांव के बीच पीपल के पेड़ से लटका कर सजा दी। गांव के उम्रदराज लोगों के समझाने के बाद पेड़ से लटके बच्चों को नीचे उतारा गया। मामला कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के भपसा गांव का है।

अयोध्या में युवक के हाथ-पैर बांधकर पीटा
अयोध्या में ग्रामीणों का तालिबानी चेहरा नजर आया है जिसको जानकर हर कोई हैरान हो गया। चोरी के आरोप में एक किशोर के हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में किशोर के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए दिख रहे हैं।
आरोप है कि किशोर को चोरी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, उसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो कोतवाली रुदौली के अहिरन पुरवा का है। पुलिस वायरल वीडियो की हकीकत जानने की कोशिश में लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications