Kushinagar News: पैथ लैब में करते थे काम,स्कूटी से निकले थे घर के लिए,कुछ इस तरह आ गयी मौत
कुशीनगर के हाटा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kushinagar News: गोरखपुर के एक पैथ लैब में काम करने वाले देवरिया के सेमरी बघौचघाट के रहने वाले अक्षय पाल(24) और विशाखापट्टनम, आन्ध्र प्रदेश की रहने वाली सोनी परवीन(22) गुरुवार देर रात गोरखपुर से कसया की तरह जा रहे थे। अभी वह कुशीनगर के हाटा कोतवाली के ढाढ़ा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इतने ही देर में हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने दोनोेें को रौद दिया। शव सड़क पर पड़ा हुआ था।किसी ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान कर ली गयी है।
हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि देर रात दो लोगों के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी।मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दोनों युवक व युवती की मौत हो चुकी है। कई वाहन भी उनके शरीर से गुजर चुके थे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाल ने बताया कि पहचान पत्र से दोनों की पहचान हुई है। युवक देवरिया व युवती विशाखापत्तनम की रहने वाली है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी। सूचना पर युवक के परिजन हाटा कोतवाली पहुंचे।
कोतवाल निर्भय सिंह ने कहा कि खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं। सुबह व रात घना कोहरा रह रहा है जिससे दृश्यता काफी कम रह रही है। ऐसे में बहुत आवश्यक न होने पर घने कोहरे में घर से बाहर यात्रा न करें।












Click it and Unblock the Notifications