Kushinagar News: मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदायों में झड़प,चार गिरफ्तार

कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र खैरी गांव में दो समुदाय के लोगों उस समय आपस में भिड़ गए ।जब मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोग जा रहे थे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रास्ते में ट्रेलर लगा जाम कर दिया।

Kushinagar News:कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र खैरी गांव में दो समुदाय के लोगों उस समय आपस में भिड़ गए ।जब मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोग जा रहे थे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रास्ते में ट्रेलर लगा जाम कर दिया।इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुुरु होगया।गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

kushinagar

जानकारी के मुताबिक,खैरी गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर में मां दुर्गा की प्रतिमा सजी थी।मूर्ति विसर्जित करने के लिए ले जायी जा रही थी।इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने रास्ते में ट्रेलर लगा दिया और मूर्ति को दूसरे रास्ते ले जाने की जिद पर अड़ गए।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने सकुशल मूर्ति का विसर्जन कराया।

मौके पर पहुंचे सीओ खड्डा संदीप वर्मा,इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मामला शांत कराया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।गांव में अशांति फैलाने वाले आरोपियों
कुरैश अंसारी, अमीरुद्दीन, रफीक, परवेज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+