Success Story: मुन्ना के गुड़ की उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार में भी है डिमांड, इस कारोबार ने बदली किस्मत
Success Story Of Gud Jaggery Trader Munna Ansari: कहते है कि अगर कुछ करने का ठान लिया जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। इस समय लोग जहां तरह-तरह के व्यवसाय से जुड़े हैं वहीं आज एक ऐसे कारोबार के बारे में बताने जा रहे हैं जो कृषि प्रधान खासकर गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस कारोबार से भारी संख्या में लोग जुडे हैं। आज इसी क्रम में हम गुड़ के बढ़ते कारोबार और इससे होने वाले फायदें के बारे में चर्चा करेंगे। इस पर विस्तार से जानकारी के लिए वन इंडिया हिन्दी की टीम ने कुशीनगर के मड़ार बिन्दुवलिया में गुड़ के व्यवसायी मुन्ना अंसारी से बातचीत की।
तीन पीढ़ियों से कर रहे कारोबार
मुन्ना अंसारी का कोल्हू पिछले कई दशकों से चल रहा है। पहले इनके बाबा और पिता जी इससे जुड़े थे अब मुन्ना गुड़ के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। इनके गुड़ की अच्छी खासी डिमांड भी है।

ऐसे तैयार होता है गुड़
मुन्ना बताते हैं कि गुड़ बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले गन्ने की पेराई की जाती है। इसके बाद तीन बड़ी कढ़ाई में रस को साफ किया जाता है। इसके बाद अंत में गुड़ तैयार होता है। डिब्बों में पैकिंग कर व्यापारियों को बेच दिया जाता है।
Recommended Video
साल भर में छह माह चलता है कोल्हू
कोल्हू जहां गुड़ तैयार किया जाता है वह साल में छह माह अक्टूबर से लेकर मार्च तक होता है। इतने महीनों में ही साल भर के कारोबार का गुड़ तैयार हो जाता है।
15 से 20 कुंतल गुड़ प्रतिदिन होता है तैयार
मुन्ना बताते हैं कि प्रतिदिन 15 से 20 कुंतल गुड़ तैयार हो जाता है। कभी कभी इससे कम या ज्यादा गुड़ भी तैयार होता है।
इन जगहों पर है ज्यादा डिमांड
मुन्ना के गुड़ सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया,कुशीनगर,संत कबीर नगर, फैजाबाद,मुरादाबाद,मेरठ,बिहार के गोपालगंज, शिवान, पश्चिमी चंपारण सहित कई अन्य जिलों में यहां से गुड़ सप्लाई किया जाता है।
इस रेट पर ले जाते है व्यापारी
मुन्ना बताते हैं कि तैयार गुड़ व्यापारियों को 25 से 30 रुपए किलो दिया जाता है। व्यापारी इसे 50 से 80 रुपए तक बेचते हैं।
सलाना इतनी होती है आय
मुन्ना बताते हैं कि गुड़ के कारोबार से प्रतिमाह 2 से 2.5 लाख की आय होती है। छह माह काम होता है । इस हिसाब से 15 से 18 लाख की आय हो जाती है ।












Click it and Unblock the Notifications