कुशीनगर: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 बदमाश,देश के कई प्रदेशों में इस तरह करते थे ठगी
कुशीनगर पुलिस ने देश के कई प्रदेशों में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस तथा साइबर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इनके पास से साढ़े तीन लाख की नकदी, 27 पासपोर्
कुशीनगर,18सितंबर: कुशीनगर पुलिस ने देश के कई प्रदेशों में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस तथा साइबर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इनके पास से साढ़े तीन लाख की नकदी, 27 पासपोर्ट, 34 नकली वीजा, मुहर तथा आफर लेटर व दो चार पहिया भी बरामद किए हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी व एसपी ने 25-25हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

एसपी कुशीनगर धवल कुमार ने बताया कि कोतवाली पडरौना तथा साइबर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की तलाश में लगी थी। पीड़ित व्यक्तियों से प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर गिरोह के सरगना अमजद करीम खान निवासी बघौचघाट टोला बजरहा थाना बघौचघाट देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नकली वीजा व कई पासपोर्ट मिले। उसकी निशानदेही पर असरफ निवासी हरपुर बेलही थाना पटहेरवा के यहां छापेमारी कर असरफ तथा राजेश कुमार शाह निवासी शीतल चौराहा थाना कटिया जिला गोपालगंज बिहार, सोनू आलम निवासी धौरहरा थाना पटहेरवा, आशिक अंसारी निवासी सोहन थाना तुर्कपट्टी व कलामुद्दीन अंसारी निवासी नगर पंचायत आफिस के पास फाजिलगनर पटहेरवा को गिरफ्तार किया गया।इनके पास से 3.50 लाख नकद,दो चार पहिया,9 मोबाइल,41 मुहर,27 पासपोर्ट,55 प्रति पासपोर्ट की फोटो कापी,34 नकली वीजा,03 कंप्यूटर,03 प्रिंटर,01 स्कैनर,14 रसीद बुक,08 रजिस्टर,62 मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र,52 विभिन्न कंपनियों के आफर लेटर,100 विभिन्न कंपिनयों के अनुभव प्रमाण-पत्र,13 फोटो पेपर,08 एयर टिकट,62 बायोडाटा,26 नौकरी हेते आवेदन पत्र,08 ज्वाइनिंग लेटर,02 गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट का सर्टिफिकेट बरामद किए गए हैं।
इस तरह करते थे जालसाजी
एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहर व कस्बों में ऑफिस खोल एजेंट तैयार करते हैं। फिर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इन्हें जोड़ते हैं। ग्रुप में विदेश में नौकरी के लिए विज्ञापन भेजते हैं, जिसे एजेंट अपने- अपने इलाके में बेरोजगार युवकों को विदेश में प्रसिद्ध कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर फार्म भरवा आफिस पर इंटरव्यू के लिए बुलाते हैं। एवज में 60 हजार रुपये जमा कराते हैं। वीजा के लिए पासपोर्ट जमा करा लेते हैं। कुछ दिनों बाद सभी को अलग-अलग पदों का आफर लेटर मुहर व हस्ताक्षर सहित तैयार कर एजेंट के माध्यम से दिलवा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications