Kushinagar: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही,सीएचसी पर मांस का टुकड़ा लिए घूम रहा कुत्ता

कुशीनगर के स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के दुदही सीएचसी पर एक कुत्ता मांस का टुकड़ा लिए पूरे परिसर में घूमता रहा। यह कुत्ता स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों की लापरवाही को दिखाता है।

Kushinagar News: कुशीनगर के स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के दुदही सीएचसी पर एक कुत्ता मांस का टुकड़ा लिए पूरे परिसर में घूमता रहा। यह कुत्ता स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों की लापरवाही को दिखाता है। रविवार दोपहर बाद फोटो वायरल होने पर सीएमओ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में वार्ड आया की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है। स्टॉफ नर्स को नोटिस जारी किया गया है।

kushinagar

जानकारी के मुताबिक, रविवार को मांस का टुकड़ा लिए एक कुत्ता दुदही सीएचसी पर घुम रहा था। इसका फोटो वायरल होने के बाद से उच्च अधिकारी हरकत मेें आए। मामले की छानबीन में पता चला कि लेबर रुम में लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है। सीएमओं को जानकारी होते ही वह सीएचसी पहुंच गए।

सीएमओ ने जांच शुरु की तो कई अन्य तथ्य भी सामने आए। आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि अस्पताल में दवा व सिरिंज सहित कई अनिवार्य चीजें नहीं मिलती हैं। हमें कोई सुविधा नहीं मिलती है।सीएमओ ने सभी मामलों के लिए जांच शुरु की है। परिसर में मांस का टुकड़ा लेकर घूमने की घटना पर सीएमओ ने नाराजगी जताई एंव कार्रवाई शुरु कर दी है। लापरवाह वार्ड आया की सेवा समाप्त कर दी गयी है। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार एवं चीफ फार्मासिस्ट मनोज राय से पूछताछ की । अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटना आगे नहीं होनी चाहिए।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि दुदही सीएचसी से मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर कुत्ते के घूमने के मामले में आया सपना वर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+