Kushinagar: बोरे में बांधकर नदी में फेंकी मिली युवती की लाश, पिता व चाचा पर हत्या का संदेह

dead

Kushinagar News: कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां गांव की रहने वाली एक युवती का शव नरवाजोत बांध के किनारे गंडक नदी से बरामद किया गया। शव को बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया था। पुलिस ने रविवार सुबह यह शव बरामद किया। युवती की हत्या मामले में पुलिस ने पिता व चाचा को हिरासत में लिया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक युवती की हत्या की सूचना मिली। उसके घर जाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो परिजनों के बताए जगह पर गए। परिजन गंडक नदी के किनारे ले गए। जहां बोरे में बंधा युवती का शव बरामद हुआ।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला संदेहास्पद है। इसलिए युवती के पिता व चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एक अन्य मामले में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के दो भाइयों सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पांच नामजद हैं। नगर पालिका में तैनात एक संविदा कर्मचारी की पत्नी ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

Recommended Video

    गोरखपुर: स्टार्निंग फागुन मेले का एसपी क्राइम ने किया उद्घाटन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+