Kushinagar News: अंदर से बंद था दरवाज, इस हाल में थे युवक- युवती, यह दृश्य देख उड़े परिजनों के होश
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के तमकुहीराज में एक ही कमरे में युवक और युवतियों का शव मिला। युवती का शव फंदे से लटक रहा था जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव मे करीब 22 वर्षीय युवक-युवती का शव एक ही कमरे में मिला। रात के करीब दस बजे पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला। युवती की मां ने बेटी के शव को फंदे से लटका देख शोर मचाया तो लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। हरिकिशुन चौहान के घर उनकी 22 वर्षीय बेटी लवंग का शव है।

Gorakhpur News: नशे में बेटे ने पिता को दे दी यह दर्दनाक मौत, सामने आई यह वजह
तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 साल है। फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा है तो शव बाहर निकाला गया है। युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला है, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि युवक के गले पर भी रस्सी का निशान मिला है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications