UP : नशे में धुत देवर ने भाभी को कह दी ऐसी बात, भाई ने उतारा मौत के घाट
: कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में बड़े भाई और भाभी ने छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी है। बात यह थी कि नशे में धुत देवर मंगलवार रात भाभी को गाली देने लगा। इससे बड़ा भाई आक्रोशित हो उठा
Kushinagar News: कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में बड़े भाई और भाभी ने छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी है। बात यह थी कि नशे में धुत देवर मंगलवार रात भाभी को गाली देने लगा। इससे बड़ा भाई आक्रोशित हो उठा । भाई और भाभी ने युवक की इस तरह पिटाई कर दी कि उसे गंभीर चोट आई।इस चोट के कारण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव निवासी बिकाऊ के तीन बेटों में एक की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटों में बड़ा बेटा मुद्रिका महाराष्ट्रा में रहकर कमाता है, जबकि छोटा बेटा बाबूलाल (30) घर पर रहता था। मुद्रिका दिवाली के पहले घर आया है। मुद्रिका का छोटा भाई बाबूलाल शराब के नशे में धुत अपनी भाभी गीता देवी को गाली देना शुरु हो गया। भाभी ने मना किया तो उसे चाकू लेकर दौड़ा दिया। इससे नाराज भैया और भाभी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर चोट लगने से बाबूलाल की मौत हो गयी।
मुद्रिका की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुद्रिका और गीता को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल राजबीर सिंह ने बताया कि पिटाई से गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गयी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications