Kushinagar: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी कार, ऐसे दिया घटना को अंजाम
Kushinagar News: कुशीनगर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो बदमाशों के बुलंद हौसलों को बयां करती है। जी हां दिन में ही बाइक सावर तीन बदमाशों ने कार चालक को रिवाल्वर दिखा उसकी कार लूट ली। वह मरीज को घर छोड़ने के बाद अकेले कार लेकर लौट रहा था। यह घटना है कुशीनगर के रामकोला- कप्तानगंज मार्ग पर स्थित रामपुर बगहा कुटी के पास की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रामकोला के देवरिया बाबू गांव के रहने वाले संदीप रावत की मां का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज चल रहा था। इलाज के उपरान्त व कार बुक कर अपने गांव लौटे। संदीप को घर छोड़ने के बाद कार चालक अपने घर सहजौली टोला लौट रहा था। इसी बीच रामपुर बगहां कुटी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रिवाल्वर के बल पर कार लूट ली। चालक अब्दुल राजी गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज के पास का रहने वाला है। उसने सूचना रामकोला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रामकोला ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। घटना स्थल पर साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications