Kushinagar News: भोर में ही हो चुकी थी महिला की मौत, जिंदा बता डॉक्टरों ने किया ऐसा काम, मामला पहुंचा थाने
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत महिला को डॉक्टरों ने जिंदा बता दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजनों को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने अस्पताल के बाहर ही हंगामा शुरु कर दिया। कर्मचारी वहां से भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज कस्बे के एनएच स्थित तहसील गेट के समीप के निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान प्रसूता (महिला) की मौत हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को गंभीर बता गोरखपुर में के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर पहुंचे परिजनों ने जब महिला को अन्य हॉस्पिटल में एडमिट कर दयार। भर्ती करने के दौरान यहां के डॉक्टरों ने जब महिला को देखा तो उनके होश उड़ गए। वह पहले ही मर चुकी थी। यहां के डॉक्टरों ने परिजनों को जैसे ही पूरी बात बताई, वे भड़क गए। इसके बाद परिजन वापस उस हॉस्पिटल पर आ गए जहां यह महिला की मौत हुई थी।

हॉस्पिटल पहुंच परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। निजी अस्पताल संचालक और सहयोगी स्टॉफ मौके से गायब हो गए। तमकुहीराज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ओझवलिया निवासी मिट्ठू पटेल की पत्नी सपना देवी (22) को बुधवार रात करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा के बाद परिजन तमकुहीराज कस्बे के एनएच स्थित तहसील गेट के समीप निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। देर रात करीब 11 बजे प्रसूता सपना देवी को सामान्य प्रसव से बेटी का जन्म हुआ। प्रसूता महिला का इलाज निजी अस्पताल में जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे प्रसूता की तबियत बिगड़ी। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरु किया लेकिन प्रसूता की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications