Kushinagar News: महाराष्ट्र से यूपी के कुशीनगर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, घरवालों से की यह डिमांड

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्यार में धोखा खाई युवती अपने प्रेमी की तलाश करते महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले पहुंच गयी। प्रेमी के घर वाले लड़की को देख हैरान रह गये। युवती ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने जब युवती की बात नहीं सुनी तो युवती थाने पहुंच गयी और पुलिस को पुरी बात बताई।

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि पटहेरवा के मीर बिहार का रहने वाला युवक मुंबई में उसका पड़ोसी था। इस दौरान उसने मुझसे शादी का वादा किया और कई बार शारीरिक शोषण भी किया। इसके बाद उसने मुझे धोखा दिया और वहां से मेरा डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

kushinagar

युवती का आरोप है कि उसे पता चला कि युवक के परिजन 25 दिसंबर को शादी कराने वाले है। सूचना मिलने पर उसके घर पहुंची। परिजनों को प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी। इस पर प्रेमी के परिजनों ने उसे गालियां दी और धमकी देते हुए भगा दिया। युवती ने पुलिस से प्रेमी सहित उसके घरवालों पर कार्रवाई की मांग की है। पटहेरवा के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला मुंबई से सबंधित है। यहां कोई घटना नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+