Kushinagar News: बारात देखने गया था दस साल का गोलू, नौ दिन बाद गन्ने के खेत में इस हाल में मिला शव
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौ दिन से अपने घर से गायब युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के निवासी इंदल प्रसाद का दस वर्षीय पुत्र गोलू तीन दिसंबर की शाम को गांव से जा रही बरात में बाजा देखने गया था। कंई घंटों तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया लेकिन उसका कही पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर बालक की तलाश शुरु की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला । गांव में गन्ने की कटाई का काम हो रहा था। इसकी बीच एक महिला गन्ने के खेत में गयी। दुर्गन्ध आने पर वह पास गयी। बालक का शव देख वह शोर मचाने लगी। गांव के लोग इकठ्ठा हो गये । इसकी पहचान गोलू के रुप में हुई।
हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग अभी कुछ भी कहने की हालत में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications