कोटा में विश्व की सबसे बड़ी घंटी का निर्माण, एक साथ बनाएगी 3 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कोटा, 28 जनवरी। राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में विश्व का 'आठवां' अजूबा देखने को मिलेगा। यह एक साथ 3 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम करेगा। हम बात कर रहे हैं कि विश्व की सबसे बड़ी घंटी की, जिसका निर्माण कोटा में किया जा रहा है।

दरअसल, कोटा में चंबल रिवर फ्रंट पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट का चल रहा है, जिसके तहत चंबल रिवर फ्रंट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी का निर्माण हो रहा है।
बता दें कि दुनिया में दो ही सबसे बड़ी घड़ी हैं। एक चीन और दूसरा रूस में। यह दोनों घंटियां अलग-अलग टुकड़ों में बनी हैं, जिसको बाद में जोड़ा गया। चीन की घंटी को लटकाते समय उसका एक टुकड़ा टूट गया जो अभी तक टूटा हुआ है। वही, मास्को वाली घंटी लटकाई ही नहीं जा सकी।
कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट विश्व की सबसे बड़ी घंटी बनाने की जिम्मेदारी 'स्टील मैन ऑफ इंडिया' के नाम से विख्यात इंजीनियर देवेंद्र कुमार आर्य को सौंपी गई है। उम्मीद है कि कोटा में विश्व की सबसे बड़ी घड़ी 5000 साल की उम्र के हिसाब से बनाई जा रही है।

बता दें कि तीन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली कोटा की घड़ी की खासियत है कि यह सबसे भारी सिंगल पीस कास्टिंग (ढलाई) है। विश्व की पहली जॉइंट लेस चेन है। घंटी का वजन बिना अलंकरणों के करीब 57 हजार किलो रहेगा। घंटी का रंग केमिकल कंपोजिशन इस प्रकार से सेट किया गया है कि ये गोल्डन लुक का अहसास कराएगी।
मीडिया से बातचीत में राजस्थान के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट कोटा को विश्वव्यापी पहचान दिलाएगा। इससे पयर्टन के साथ-साथ रोजगार भी बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications