कोटा के MBS अस्तपाल में '3 इडियट्स' जैसा सीन, बेटे को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड में पहुंचा पिता
MBS Hospital Kota: बेटे के पैर में प्लास्टर चढ़ा होने से पिता उसे स्कूटी पर बैठाकर एमबीएस अस्पताल कोटा के वार्ड तक पहुंचा।
बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' फिल्म का वह सीन तो याद होगा जिसमें आमिर खान अपने दोस्त के बीमार पिता को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल पहुंचते हैं।
ऐसा ही मामला राजस्थान के कोटा शहर में सामने आया है। यहां पर एक पिता अपने बेटे को स्कूटी पर बैठाकर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंच गए।

हुआ यूं कि कोटा कोर्ट के वकील मनोज जैन के बेटे लवित्र जैन के पैर में फैक्चर हो गया था। मनोज जैन को बेटे को दिखाने के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल के प्रथम मंजिल स्थित ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में जाना था।
वकील जैन बेटे को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल लेकर आए थे। यहां उनको काफी इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने बेटे को स्कूटी पर बैठाकर लिफ्ट के जरिए पहली मंजिल स्थित ऑर्थोपेडिक्स वार्ड पहुंच गए।
यह सब देखकर एक बारगी तो एमबीएस अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिर वार्ड इंचार्ज ने आपत्ति जताई और स्कूटी की जाबी निकाल ली। सूचना पाकर कोटा की नयापुर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और अस्पताल प्रशासन व मनोज जैन के बीच मामला शांत करवाया।

मीडिया से बातचीत में वकीन मनोज जैन ने कहा कि उन्होंने अस्पताल स्टाफ से व्हीलचेयर के लिए काफी पूछा था, मगर व्हीलचेयर नहीं मिली तो स्टाफ से बेटे को स्कूटी से ले जाने के बारे में पूछा। उनकी सहमति मिलने पर वे बेटे को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड में पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications