राजस्थान : गहलोत सरकार के मंत्री चांदना के खिलाफ सड़कों पर उतरा मीणा समाज, VIDEO
Bundi news, बूंदी। विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता के कथित तौर पर मंत्री द्वारा थप्पड़ मारे जाने का मामला राजस्थान में तूल पकड़ता जा रहा है। मीणा समाज ने शनिवार से मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बूंदी जिले से राजस्थान सरकार को खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के खिलाफ कार्रवाई के लिए 25 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है।

मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मीणा समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और चेतावनी दी कि मंत्री चांदना के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो बूंदी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
नहीं चलने देंगे गहलोत सरकार
शनिवार को बूंदी के जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन में धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर से भी मीणा समाज के लोग पहुंचे। सवाई माधोपुर के पूर्व विधायक मोतीलाल मीणा ने कहा कि मीणा समाज को न्याय नहीं मिला तो पूरे राजस्थान में प्रदर्शन किया जाएगा और गहलोत सरकार को चलने नहीं देंगे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल यह मामला एक कर्मचारी के निष्कासन और बहाली से जुड़ा है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता जेपी मीणा ने आरोप लगाया था कि 18 फरवरी को राजस्थान सरकार के खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने उनको नैनवा बाय पास बुलाया और वहां पर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट कर गाली गलौच की। जातिसूचक गाली देने के साथ-साथ थप्पड़ भी जड़ा।












Click it and Unblock the Notifications