लोकसभा स्पीकर ने 330 करोड़ लागत से बनने वाले नेशनल हाईवे 52 फोर लेन का शिलान्यास किया

बूंदी, 21 अगस्त। हाड़ोती क्षेत्र में हवाई सेवा हो या फिर पर्यटन की दृष्टि से जुड़ा मामला किसी भी मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और ना ही पैसों की कमी आएगी। बाहर दूर-दूर से पर्यटन हाड़ोती में आते हैं और बड़े आनंदित होते हैं। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देंगे। यह बात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कही।

Lok Sabha Speaker laid foundation stone of National Highway 52 four lane

उन्होंने यह भी कहा कि हवाई सेवा में जितना जल्द हो काम शुरू होगा और अच्छे ढंग से हवाई अड्डा तैयार किया जाएगा। कल देर शाम अपने एक दिवसीय बूंदी दौरे के तहत तालेड़ा पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 330 करोड़ की लागत से बनने वाले एनएच 52 सीमेंट सीसी फोर लेन का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान विधायक अशोक डोगरा तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया मौजूद रहे।

सीसी फोर लेन का शिलान्यास करने आए लोस अध्यक्ष बिरला का भाजपा नेता कार्यकर्ताओं सहीत कस्बे के लोगों ने जोर शोर से स्वागत किए जाने से गदगद हुए बिरला ने एनएच 52 के सीमेंट वाली सीसी सड़क बनने से लोगोंं को राहत मिलने की बात कहते हुए क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने का विश्वास दिलाया।

बता दें कि लोकसभा स्पीकर अपने संसदीय क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं। पिछले ​दिनों कोटा-झालावाड़ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात होने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया था और नाव में सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे थे। ओम बिरला ने लोगों को हर संभव मदद मुहैया करवाई।

Recommended Video

    Rajasthan के Jhalawar में मूसलाधार बारिश, सड़क पर सैलाब | Rajasthan Weather Alert | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+