Prahlad Gunjal vs Om Birla: वसुंधरा के करीबी प्रह्लाद गुंजल के BJP छोड़ कांग्रेस में जाने की वजह क्या है?
Prahlad Gunjal Join Congress from Kota Lok Sabha Seat लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान की कोटा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाग्य आजमा रहे हैं। इस बार ओम बिरला का मुकाबला पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल से हो सकता है। प्रह्लाद गुंजल राजस्थान की पूर्व सीएम व दिग्गज भाजपा नेता वसुंधरा राजे की करीबी माने जाते हैं।
प्रह्लाद गुंजल के बारे में चर्चा है कि ये भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आज कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। कांग्रेस इन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में कोटा संसदीय क्षेत्र से टिकट भी दे सकती है। हालांकि अभी तक प्रह्लाद गुंजल ने ना भाजपा छोड़ी है और ना ही इन्हें कोटा से कांग्रेस का टिकट मिला है।

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की नई सूची का हर किसी को इंतजार है। इस बीच नेताओं का पाला बदलने का खेल चल रहा है। कांग्रेस से सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ता ने भाजपा ज्वाइन कर ली। वहीं, भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वालों की कमी नहीं।
साल 2013 में कोटा उत्तर सीट से भाजपा विधायक रहे प्रह्लाद गुंजल के बारे में कहा जा रहा है कि इनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर किसी भी समय आ सकती है। कांग्रेस राजस्थान की 25 में से शेष सीटों पर उम्मीदवार घोषित करते हुए इन्हें कोटा से ओम बिरला के सामने टिकट भी दे सकती है।
बुधवार-गुरुवार तक भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने का दावा खुद प्रह्लाद गुंजल ने मीडिया से बातचीत में किया है। प्रह्लाद गुंजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि याचना नहीं अब रण होगा। इन्होंने बायो में से मोदी परिवार भी हटा दिया।
प्रह्लाद गुंजल का जीवन परिचय (Prahlad Gunjal Biography in Hindi)
- प्रह्लाद गुंजल का जन्म 30 जून 1967 को धर्मपुरा के भैरूलाल के घर में हुआ।
- प्रह्लाद गुंजल की शादी जय कंवर के साथ हुई है। इनके एक बेटा व दो बेटी हैं।
- प्रह्लाद गुंजल ने बीए व एलएलबी तक शिक्षा हासिल की है।
- प्रह्लाद गुंजल कोटा उत्तर सीट से वर्ष 2013-2018 व रामगंजमंडी से 2003-2008 में विधायक रहे हैं।
- भाजपा में प्रह्लाद गुंजल को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का करीबी माना जाता है।
- प्रह्लाद गुंजल ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट मांगा था, मगर टिकट नहीं मिलने के कारण ओम बिरला से इनकी सियासी मनमुटाव बढ़ गया था।
- प्रह्लाद गुंजल को कोटा के मौजूदा सांसद ओम बिरला का धुर विरोध माना जाता है।
प्रह्लाद गुंजल का कांग्रेस में विरोध संभव
- ऐसा नहीं है कि प्रह्लाद गुंजल को लेकर कांग्रेस में सब कुछ ठीक है। प्रह्लाद गुंजल पर आरोप है कि इन्होंने बीजेपी में रहते हुए अशोक सरकार के समय में बने चंबल रिवर फ्रंट के खिलाफ एनजीटी में शिकायत की थी।
- एनजीटी में रिपोर्ट पहुंचने के कारण राजस्थान के तत्कालिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चंबल रिवर फ्रंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का दौरा कैंसिल करना पड़ा था।
- ऐसे में माना जा रहा है कि प्रह्लाद गुंजल का कांग्रेस में विरोध हो सकता है। यह भी संभव है कि ओम बिरला को कोटा से जीत हैट्रिक बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल को पार्टी में शामिल कर इन पर दांव लगा सकती है।
कोटा लोकसभा सीट का इतिहास
कोटा संसदीय क्षेत्र में बूंदी जिले के केशोरायपाटन, बूंदी, पिपलादा, सांगोद, कोटा जिले के कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा व रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कोटा लोकसभ सीट पर कांग्रेस-भाजपा में से कभी किसी एक पार्टी का राज नहीं रहा। साल 2014 व 2019 में कोटा से जीतकर ओम बिरला संसद पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications