कोटा दक्षिण नगर निगम का मेयर चुनने में भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान, लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल
कोटा। राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020 में दस नवंबर को महापौर चुने गए। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर, जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर, जोधपुर दक्षिण नगर निगम में भाजपा की वनिता सेठ, जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की कुंती परिहार, कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल और कोटा उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की मंजू मेहरा को मेयर चुना गया है।

कोटा दक्षिण नगर निगम को छोड़कर शेष पांचों नगर निगम में मेयर का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। कोटा दक्षिण नगर निगम में महापौर के चुनाव में लाठीचार्ज तक नौबत आई है।
खबर है कि कोटा दक्षिण नगर निगम के महापौर चुनाव में पार्षदों के मतदान के दौरान निर्दलीय पार्षद को बस से उतारने को लेकर भारी घमासान मच गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बस के सामने खड़े होकर निर्दलीय पार्षद को नीचे उतारने का दबाव बनाने लगे।

पार्षद को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के दौरान बिगड़ रही स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कुछ कांगे्रसियों के सिर पर गंभीर चोटें भी आई है।












Click it and Unblock the Notifications