Kota Loksabha Election result 2024: कोटा में टूटी 25 पुरानी परम्परा, Om Birla vs prahlad gunjal में कौन जीता?
Kota Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कोटा संसदीय क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो रही है। कोटा में भाजपा के ओम बिड़ला (लोकसभा अध्यक्ष) और कांग्रेस प्रहलाद गुंजल के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है।
कोटा में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत 26 को वोट डाले गए थे। प्रह्लाद गुंजल राजस्थान की पूर्व सीएम व दिग्गज भाजपा नेता वसुंधरा राजे की करीबी माने जाते हैं। ओम बिरला से भी इनके अच्छे सियासी रिश्ते रहे हैं, मगर चुनाव 2024 से पहले गुंजल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली और बिरला के सामने टिकट ही लेकर आ गए।

कोटा लोकसभा चुनाव 2024 (Kota Lok Sabha Election 2024)
उल्लेखनीय है कि ओम बिरला कोटा से साल 2014 व 2019 लगातार दो बार सांसद बन चुके हैं, मगर साल 2014 में जब पहली बार सांसद बने थे तब लोकसभा स्पीकर नहीं चुने गए थे। साल 2019 में जीतकर लोकसभा स्पीकर बने थे। अब देखने वाली बात यह है कि स्पीकर के दुबारा सांसद नहीं बनने की परम्परा कायम रहेगी या टूटेगी?
दरअसल, भारत में लोकसभा चुनाव 1999 के बाद से एक परम्परा चल रही है। वो ये कि देश में जो भी लोकसभा अध्यक्ष बनता है वो अगली बार सांसद नहीं बनता है। बीते 4 लोकसभा अध्यक्षों जीएससी बालयोगी, मनोहर जोशी, सोमनाथ चटर्जी व मीरा कुमार के मामले में यह पर परंपरा कायम रही है।
कोटा लोकसभा सीट का इतिहास
कोटा संसदीय क्षेत्र में केशोरायपाटन, बूंदी, पीपलदा, सांगोद, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कोटा में बीते 17 लोकसभा चुनावों का इतिहास यह रहा है कि 4 बार कांग्रेस व 7 बार भाजपा जीती है। 3 बार भारतीय जनसंघ ने जीत दर्ज की। जबकि जनता पार्टी, भारतीय लोकदल व निर्दलीय एक बार जीते हैं। कोटा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 कुल मतदाता-2088853 पुरुष-1072799 महिला-1015186 हैं।












Click it and Unblock the Notifications