पत्नी से नफरत करने लगा पति, किलर को दो लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के आयाना से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से तंग आकर उसको मारने की सुपारी दे डाली। पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किलर को पत्नी की हत्या की सुपारी दे दी और योजनाबद्ध तरीके से महिला की निर्मम हत्या कर दी।

Kota Husband started hating his wife, got killer by paying two lakh supari

मृतक महिला के शरीर पर चाकुओं के 48 घाव मिले थे। ब्राह्मण समाज के दंपति पर हमले के विरोध में जन आंदोलन चलाकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, जिससे पुलिस के ऊपर दबाव बनता जा रहा था।
कोटा ग्रामीण पुलिस ने घटना के पांचवें दिन मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति और उसके दोस्त कोटा के दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Kota Husband started hating his wife, got killer by paying two lakh supari

कोटा ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि बंबोरी कला थाना निवासी गोपाल गौतम अपनी पत्नी नीलिमा से इस कदर परेशान हो गया था कि उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए दोस्त मुन्ना अली के साथ मिलकर दो कॉन्ट्रेक्ट किलर को 2 लाख रुपए की सुपारी दे डाली। मृतका के पति गोपाल गौतम ने कॉन्ट्रैक्ट किलर आशिक के खाते में 15 हजार रुपए एडवांस भी जमा करवाए थे।

बता दें कि आरोपी पिछले 1 माह से महिला की हत्या का प्रयास कर रहे थे। महिला घर में रहने के कारण आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो रहे थे। जिस पर पति ने षडयंत्रपूर्वक पत्नी को बाहर निकालने का प्लान बनाया और उसे गौंसाईं महाराज के दर्शन के लिए घर के बाहर लेकर गया। दर्शन कर घर लौटते समय रास्ते में सुनसान जंगल में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देते हुए महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति ने महिला की हत्या को पैसे के लिए लूट की वारदात का रूप देने के लिए षड्यंत्र रचा और खुद को भी जख्मी कर अस्पताल में भर्ती हो गया था। वहीं, महिला का शव पार्वती नदी में मिला था। पुलिस ने आरोपी पति पर निगरानी रखकर मामले का खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+