Bride Kidnap : कोटा दुल्हन अपहरण मामले ने पकड़ा तूल, बेटी की वापसी के बाद ही उठाएंगे पिता की अर्थी
Recommended Video
कोटा. राजस्थान में फिर एक दुल्हन का अपहरण हो गया। सीकर और उदयपुर के बाद अब कोटा से दुल्हन का अपहरण किया गया है। कोटा दुल्हन अपहरण के पांचवें दिन दुल्हन के पिता की मौत हो गई, इसके बाद तो मामले ने तूल पकड़ लिया और आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए।
लोग पुलिस पर दुल्हन के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाए जाने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात सदमे से मौत हो जाने के बाद दुल्हन के पिता नंदलाल का शव एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। लोग दुल्हन की सकुशल घर वापस के बाद शव उठाने की बात कह रहे हैं। बेटी के घर लौटने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
21 जून को हुई थी शादी
मामले के अनुसार राजस्थान के कोटा जिले के किशोरपुरा थाना इलाके की युवती शोभा की 21 जून को शादी हुई थी। ससुराल जाने के बाद वह पग फेरे की रस्म निभाने मायके आए थी। चार दिन पहले दोपहर करीब दो बजे वह अपनी सहेली निधि व उसके भाई कृष्णा के साथ घर से निकली थी। वल्लभनगर में उनका पड़ोसी मोनू पठान कार लेकर आया और सभी का अपहरण करके ले गया। निधि व कृष्णा को कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी में उतार दिया और शोभा का अपहरण करके ले गया।
शादी से पहले भी हुई थी लापता
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार शोभा शादी से पहले पांच मार्च को भी घर से लापता हो गई थी। तब वह 11 मार्च को वापस आ गई थी। वहीं परिजनों की मानें तो उसके बाद ही उसका प्रेम विवाह करवाया गया था, मगर अब मोनू पठान उसका अपहरण कर लिया। बेटी के अपहरण के बाद से पिता को गहरा सदमा लग गया था, जिसकी वजह से शुक्रवार रात को निधन हो गया।