बचपन में माता-पिता को खो देने वाली बेटी की किन्नर ने धूमधाम से करवाई शादी, कन्यादान किया तो भर आई सबकी आंखें

Kota News, कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में एक शादी समारोह में सजे स्टेज पर दूल्हे के साथ मौजूद दुल्हन अंजू यह नहीं जानती की आखिर उसकी मां की सूरत कैसी थी। वह शायद ही पिता की अंगुली थामे घर आंगन में डोली होगी। उसे यह भी नहीं पता कि पापा को जिद करके कैसे मनाया जाता है।

Kanyadan By Kinnar in Kota rajasthan

उसने तो मनीषा किन्नर के आंचल में ही माता व पिता का प्यार पाया है। करीब 20 बरस पहले मनीषा ने उसे कलेजे से लगाया, पढ़ाया लिखाया। बढ़े नाजो प्यार से पाला ओर आज वो घड़ी भी आई जब अंजू को अपने सपने का राजकुमार मिला। विवाह में मेहंदी से लेकर महिला संगीत तक सभी रस्में निभाई गई। कोटा दीगोद से दूल्हा भी बारात लेकर आया। महफ़िल में डीजे लगा ओर सेंकडो लोगो ने दावत का आनंद लिया। खुशी के इस पल में मनीषा किन्नर की सखिया भी कहा पीछे रहने वाली थी। वो भी डीजे की धुन पर जमकर थिरकी। पूरा वातावरण खुशियों से गुलजार हो गया।

कारण अंजू को खुशियों का नया संसार जो मिल गया। मनीषा के दामाद डाक विभाग में नोकरी करते हैं। माता-पिता ने बचपन मे ही अंजू का साथ छोड़ दिया था, परिवार में कोई नही था हालांकि की अंजू की ताऊ ताई उसे रखना चाहते थे लेकिन बेटी की तरह अंजू को पालने की भावना देखकर वो भी सहर्ष तैयार हो गए। मनीषा ने अपने प्यार में अंजू को मा बाप की कमी खलने नही दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+