Deva Gurjar: कोटा में देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्या, पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी-डंडों से किए कई वार
Deva Gurjar: कोटा में देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्या, पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी-डंडों से किए कई वार
कोटा, 05 अप्रैल: सनसनीखेज वारदात चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा कस्बे से सामने आई है। यहां सैलून की दुकान पर बैठें हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्याकर दी। बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और डंडों से लेस होकर आए 8 से 10 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। तो वहीं, इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को शक है कि देवा गुर्जर के विरोधी गैंग ने घटना को अंजाम दिया है। देवा गुर्जर की हत्या गैंगवार का नतीजा है। हालांकि, अभी किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि, वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल की मोर्चरी के आगे भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
देवा गुर्जर की हत्या के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आपको बता दें कि देवा गुर्जर कोटा के आरकेपुरम थाना का हिस्ट्रीशीटर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात 04 अप्रैल की देर शाम को हुई। उस समय देवा गुर्जर कोटा बेरियल चौराहे पर सैलून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने सैलून की दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वारकर देवा गुर्जर की हत्या कर दी। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के व्यापारी सहम गए और वहां अफरातफरी मच गई।
कोई कुछ समझता इससे पहले ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर अपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवा गुर्जर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल में रखवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने नाई की दुकान में घुस कर देवा गुर्जर पर कुल्हाड़ी और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद बदमाश कार में सवार होकर भाग गए। थानाधिकारी ने बताया कि मामला गैंगवार सामने आया है।
मृतक देवा गुर्जर भी आरकेपुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर था और परमाणु बिजली घर में ठेकेदारी का काम करता था। किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या हुई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूख के चलते देवा अपना दबदबा कायम करना चाहता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चितौड़गढ़ मुख्यालय कैलाश सांदू ने बताया कि उपचार के दौरान देवा गुर्जर की मौत हो गई है। पुलिस हमलवरों को ढूंढूनें के लिये लगातार दबिश दे रही है। चौराहे पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
देवा डॉन सोशल मीडिया पर भी था काफी एक्टिव
देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव था। देवा कई बार फेसबुक लाइव आकर आपत्तिजनक संदेश भी जारी किए थे। उसके यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। नये नये वीडियो बनाने के लिये अक्सर अपने साथ के साथ एक कैमरामैन भी रखता था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications